AI के असर पर सैम ऑल्टमैन ने अपनी गलती स्वीकारी, बोले- उम्मीद से कम रहा बदलाव

OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने स्वीकार किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर की गति को लेकर उनका आकलन सही नहीं था। उन्होंने बताया कि GPT-4 पेश किए जाने के बाद उन्हें यह उम्मीद थी कि सॉफ्टवेयर सेक्टर और पूरी अर्थव्यवस्था में काफी तेजी से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ। ऑल्टमैन के अनुसार, नई तकनीक के उपलब्ध होने के बावजूद भी लोग अभी पुराने टूल्स का ही उपयोग कर रहे हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
AI के असर पर सैम ऑल्टमैन ने अपनी गलती स्वीकारी, बोले- उम्मीद से कम रहा बदलाव | ShortKT