AC फटने से घर को नुकसान: क्या होम इंश्योरेंस कवर करेगा?
यदि घर में AC फट जाए या उससे आग लग जाए, तो होम इंश्योरेंस पॉलिसी से हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। 'भारत गृह रक्षा' जैसी बीमा योजनाएं आमतौर पर आग लगने या विस्फोट से होने वाले नुकसान को कवर करती हैं। इसमें दीवारों, फर्नीचर और घर की बनावट को हुए नुकसान का मुआवज़ा मिल सकता है, लेकिन नकदी जैसी महंगी चीजें आमतौर पर कवर नहीं होतीं।