मशहूर अभिनेत्री सौकार जानकी ने शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 94 वर्ष की थीं। पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं सौकार जानकी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही, उन्होंने 300 से ज्यादा नाटकों और कई टीवी कार्यक्रमों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था।