94% कॉरपोरेट कर्मचारी नौकरी या EMI से नहीं, बल्कि इस बात से हैं सबसे ज्यादा परेशान
'द कॉरपोरेट हेल्थ प्रोटेक्शन पल्स-2026' रिपोर्ट के मुताबिक, 94% कॉरपोरेट वर्कर्स अचानक आने वाले मेडिकल खर्चों के बोझ को लेकर डरे हुए हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले लगभग 70% लोगों का मानना है कि अगर उनकी नौकरी चली जाए, तो वे केवल 6 महीने या उससे कम वक्त तक ही अपना गुजारा कर पाएंगे। इसके अलावा, काफी कर्मचारियों को कंपनी द्वारा दिए गए हेल्थ इंश्योरेंस पर भी पूरा भरोसा नहीं है कि वह जरूरत के समय काफी होगा।