93 वर्ष की आयु में ESPN के सह-संस्थापक बिल रैसमुसेन का निधन
ESPN के सह-संस्थापक बिल रैसमुसेन अब हमारे बीच नहीं रहे, 93 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया है। ESPN द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में स्थित उनके आवास पर पार्किंसंस रोग के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने बेटे स्कॉट के साथ मिलकर ESPN की नींव रखी थी और साल 1979 में दुनिया का पहला 24 घंटे प्रसारित होने वाला स्पोर्ट्स टीवी नेटवर्क शुरू किया था।