9 से अधिक सिम रखने वालों की पहचान के लिए सरकार ने बदला नियम, अब फोटो का होगा इस्तेमाल
सरकार ने अब 9 से अधिक सिम कार्ड रखने वाले उपयोगकर्ताओं की पहचान करने के लिए फोटो का उपयोग करने का निर्णय लिया है। 23 अगस्त से टेलीकॉम कंपनियों को डिजिटल-इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के जरिए 9 सिम वाले ग्राहकों की तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन ग्राहकों के पास पहले से 9 सिम हैं, उन्हें नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा 6 सिम तक ही सीमित रखी गई है।