80वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा
शनिवार को भारत ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस खास अवसर पर दुबई की प्रतिष्ठित इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस शानदार नजारे की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए। दूतावास ने इसे भारत की विकास यात्रा, गौरव और देशप्रेम के प्रति एक विशेष सम्मान बताया है।