79 साल की उम्र में 30 किलो का भार, बुजुर्ग के स्वाभिमान ने जीता लोगों का दिल

बिहार के एक 79 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें उनके आत्मसम्मान की हर तरफ सराहना हो रही है। हर दिन 30 किलो का वजन उठाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अपना पेट तो पालना ही होगा... किसी के आगे हाथ तो नहीं फैला सकते न... किसी से मांगने से बेहतर है कि खुद काम किया जाए।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि गरिमा के साथ जीवन जीना ही असल कामयाबी है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
79 साल की उम्र में 30 किलो का भार, बुजुर्ग के स्वाभिमान ने जीता लोगों का दिल | ShortKT