76 साल की उम्र में 'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया' गिरीश भारद्वाज का निधन, अकेले बनाए थे 140 से अधिक पुल

कर्नाटक में 'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले गिरीश भारद्वाज ने मंगलवार को 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में आवाजाही को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई और पूरे देश में 140 से ज्यादा सस्पेंशन पुल तैयार किए। समाज के लिए किए गए उनके बेहतरीन कार्यों और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
76 साल की उम्र में 'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया' गिरीश भारद्वाज का निधन, अकेले बनाए थे 140 से अधिक पुल | ShortKT