75 साल की उम्र में भी जारी है पढ़ाई का जुनून, 32 डिग्रियां लेने के बाद फिर दी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी 75 वर्षीय मिल्खी राम ने 30 जून को हमीरपुर स्थित इग्नू केंद्र पर संस्कृत में एमए की परीक्षा दी। वे अब तक कुल 32 डिग्रियां प्राप्त कर चुके हैं। उनकी लंबी शैक्षणिक फेहरिस्त में बीएड, एलएलबी, बीए (संस्कृत) के अलावा हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में एमए की डिग्रियां शामिल हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
75 साल की उम्र में भी जारी है पढ़ाई का जुनून, 32 डिग्रियां लेने के बाद फिर दी परीक्षा | ShortKT