7 साल की बच्ची से रेप और हत्या: हाईकोर्ट ने दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने साल 2021 में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर ₹50 लाख का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोषी को कम से कम 50 साल की वास्तविक कैद काटनी होगी और अन्य बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे तब तक जेल में रखा जाएगा जब तक उसकी यौन क्षमता समाप्त नहीं हो जाती।