7 महीने की गर्भवती अनीता ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
चेन्नई की वी अनीता ने सात महीने की गर्भावस्था के दौरान ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर एक मिसाल कायम की है। रामापुरम निवासी 30 वर्षीय अनीता ने व्यक्तिगत कराटे स्पर्धा में यह कामयाबी अपने नाम की है। अनीता ने तीसरी कक्षा से ही कराटे का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था और वह एलएंडटी (L&T) जैसी कंपनी में कार्यरत भी रही हैं।