6G तकनीक में पिछड़ने का जोखिम नहीं लेगा भारत, सरकार ने साझा की अपनी रणनीति
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर का कहना है कि 4G के दौर में भारत को विदेशी तकनीक और उपकरणों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना पड़ा था, लेकिन अब 6G की दौड़ में देश पीछे नहीं रहेगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत ने अपने 6G इकोसिस्टम में 90 साझेदारों को शामिल किया है। चंद्रशेखर के अनुसार, स्टार्टअप्स और MSMEs को उन वैश्विक मंचों से जोड़ा जा रहा है, जहां 6G के अंतरराष्ट्रीय मानक निर्धारित किए जाएंगे।