68 की उम्र में भी सनी देओल की फिटनेस का राज, बोले- समोसे और घी-पराठे का आज भी है शौक

एक्टर सनी देओल ने खुलासा किया है कि वे हर दिन सुबह 5:30 बजे उठकर करीब 1 से 2 घंटे तक कसरत करते हैं। 68 साल के सनी का कहना है कि उनका लक्ष्य कभी भी बहुत भारी-भरकम शरीर बनाना नहीं रहा, बल्कि उन्हें बस फिट और स्वस्थ रहना अच्छा लगता है। सनी ने बताया कि वे डाइट फॉलो करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन समोसे और देसी घी वाले पराठों के प्रति अपने लगाव को वे चाहकर भी नहीं छोड़ पाते।

by shortkt.com
कल
68 की उम्र में भी सनी देओल की फिटनेस का राज, बोले- समोसे और घी-पराठे का आज भी है शौक | ShortKT