₹66 लाख की सैलरी वाली नौकरी छोड़ महिला बनी रिसेप्शनिस्ट, बताई यह बड़ी वजह
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 34 साल की ग्रेस मैकक्लीलैंड ने अपनी ₹66 लाख सालाना पैकेज वाली बड़ी लीडरशिप जॉब को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब ऑफिस रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया है। ग्रेस ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'मुझे हर वक्त खुद को साबित करने का दबाव महसूस होता था, जो काफी थका देने वाला था। काम के बाद मुझमें कुछ और करने की ऊर्जा नहीं बचती थी और ऐसा लगता था जैसे मैं किसी और की जिंदगी जी रही हूं।' ग्रेस का कहना है कि भले ही उनकी सैलरी में 40% की कटौती हुई है, लेकिन अब वह पहले से कहीं ज्यादा खुश और संतुष्ट हैं।