₹60,000 का स्कूटर, 97 बार कटा चालान; जुर्माना पहुंचा ₹10 लाख
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे स्कूटर को जब्त किया है जिस पर 96 चालान पहले से लंबित थे। इस पर कुल जुर्माने की राशि ₹10 लाख तक पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर चालान हेलमेट न पहनने, बीमा न होने और प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने की वजह से काटे गए थे। हैरानी की बात यह है कि इस स्कूटर की बाजार कीमत महज ₹60,000 है।