6 साल बाद घर लौटा पति, मरीज़ बनकर डॉक्टर पत्नी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
छह साल के लंबे अंतराल के बाद एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को क्लिनिक में जाकर सरप्राइज़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जब पत्नी को यह एहसास हुआ कि मास्क पहने बैठा मरीज़ असल में उसका पति है, तो वह भावुक हो गई। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, 'इसे ही सच्ची मोहब्बत कहते हैं।'