6 साल के अंतराल के बाद जैकी भगनानी की अभिनय में वापसी, देशभक्ति गाना हुआ जारी
अभिनेता जैकी भगनानी ने छह साल तक अभिनय से दूर रहने के बाद फिर से वापसी की है। उन्होंने अपने म्यूज़िक लेबल 'जस्ट म्यूज़िक' के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'तेरे रंग में' नाम का एक गाना पेश किया है। जैकी का कहना है कि इस गीत के जरिए उन्हें स्क्रीन पर वापस आने का ऐसा मौका मिला, जो उनके दिल के बेहद करीब है।