6 साल की बच्ची 6 महीने से कुछ नहीं खा पा रही, डॉक्टर ने बताई वजह

पीडियाट्रिशियन डॉक्टर इमरान पटेल ने एक मामला साझा किया है जिसमें 6 साल की एक बच्ची पिछले 6 महीनों से खाना नहीं खा पा रही थी और उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची का वजन 6 किलो कम हो गया था। जांच में पता चला कि उसने गलती से घर में रखा नाली साफ करने वाला पाउडर चख लिया था, जिसकी वजह से उसकी फूड पाइप सिकुड़ गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बच्ची के लिए दवा निगलना भी मुश्किल हो गया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
6 साल की बच्ची 6 महीने से कुछ नहीं खा पा रही, डॉक्टर ने बताई वजह | ShortKT