51 साल के टीवी एक्टर संजीब सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 13 घंटे की शूटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत
टीवी एक्टर संजीब सिंह का 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे शो 'डॉ. आरंभी' की 13 घंटे लंबी शूटिंग पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय वे अचानक गिर पड़े। FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे के अनुसार, शूटिंग के दौरान ही एक्टर ने अपनी खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी।