₹50 लाख के बजट में रियल एस्टेट निवेश: फ्लैट या प्लॉट, क्या है बेहतर?
अगर आपके पास निवेश के लिए ₹50 लाख की राशि है और आप रियल एस्टेट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो प्लॉट खरीदना एक अच्छा निर्णय साबित हो सकता है। सैविल्स इंडिया के एमडी अरविंद नंदन का कहना है कि यदि आप खुद के रहने के लिए जगह देख रहे हैं, तो किसी गेटेड-कम्युनिटी में प्लॉट लेना फायदेमंद है। जहां जमीन की वैल्यू समय के साथ तेजी से बढ़ती है, वहीं अगर आपका लक्ष्य किराया कमाना है, तो फ्लैट में निवेश करना ज्यादा सही रहता है।