5 सालों में ₹100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले भारतीयों की तादाद में 300% से अधिक का इजाफा
लोकसभा में सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, असेसमेंट ईयर 2025-26 में ₹100 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाले भारतीयों की तादाद 5 वर्षों में 300% से भी ज्यादा बढ़कर 576 हो गई है। साल 2021-22 में यह आंकड़ा 142 था। इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ किया है कि इनकम टैक्स कानून के तहत 'बिलियनेयर' शब्द की कोई कानूनी या आधिकारिक परिभाषा तय नहीं है।