47 साल की उम्र में रिटायर हुए विवेक वमन, सैलरी से बचाए ₹15 करोड़; जानें बचत के तरीके
विवेक वमन ने आईटी इंडस्ट्री में 24 साल तक नौकरी की और अपनी कमाई, लगातार बचत और सही निवेश के जरिए ₹15 करोड़ का फंड तैयार किया। इसी के दम पर उन्होंने 47 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया। वमन का कहना है कि हर नौकरीपेशा व्यक्ति को कम उम्र से ही निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने खर्चों पर लगाम लगाने, नई स्किल्स सीखने और अपने वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से प्लानिंग करने की सलाह दी है।