41 साल बाद भी उस गांव में नहीं बनी पक्की सड़क, जहां कभी पहुंचे थे पीएम

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के कोडार गांव में साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी आदिवासियों की स्थिति देखने के लिए पैदल चलकर आए थे। उस दौरे के बाद गांव में बिजली और कच्ची सड़क की सुविधा तो पहुंच गई, मगर चार दशक से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद यहां की 700 मीटर सड़क आज भी पक्की नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर सरपंच से लेकर कलेक्टर और विधायक तक से कई बार शिकायत कर चुके हैं। बैगा आदिवासियों की बड़ी आबादी वाला यह गांव आज भी बुनियादी विकास के इंतजार में है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
41 साल बाद भी उस गांव में नहीं बनी पक्की सड़क, जहां कभी पहुंचे थे पीएम | ShortKT