40,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर स्काई डाइवर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 503 किमी/घंटा रही रफ्तार
रूसी स्काई डाइवर सर्गेई बॉयस्तोव ने पृथ्वी के समताप मंडल में करीब 40,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस दौरान उनकी गिरने की गति 503 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इस साहसिक कारनामे के साथ ही उन्होंने सबसे अधिक ऊंचाई से स्काई डाइविंग करने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। छलांग लगाने से ठीक पहले उन्होंने कहा था, "मैं ज़मीन को छूने जा रहा हूं।"