40 साल में पहली बार लंदन की जनसंख्या में क्यों आई कमी?
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पिछले चार दशकों में पहली बार लोगों की संख्या कम हुई है। महंगाई में इजाफा, घरों का महंगा किराया, आवासों की किल्लत और वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर के चलते लोग अब अन्य शहरों का रुख कर रहे हैं। इनर लंदन के कई हिस्सों में आबादी घटने का असर साफ देखा जा सकता है। इसके विपरीत, उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड जैसे इलाकों में लोगों के बसने की तादाद में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।