4 साल के ब्रेक के बाद US ओपन में लौटेंगे रोजर फेडरर, खेलेंगे दो प्रदर्शनी मैच
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर संन्यास के चार साल बाद एक बार फिर US ओपन के कोर्ट पर नजर आएंगे। फैन वीक के दौरान वे दो एग्जीबिशन मैच खेलते दिखेंगे। अपने पहले मैच में फेडरर का मुकाबला उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी एंडी रॉडिक से होगा। इसके बाद, फेडरर और जॉन मैकेनरो की जोड़ी डबल्स मैच में एंडी रॉडिक और आंद्रे अगासी के खिलाफ खेलेगी।