4 महीने में सिर्फ 13 दिन स्कूल आया शिक्षक, शराब पीते पकड़ा गया; बोला- डॉक्टर ने दी है सलाह
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिनेश प्रसाद कोल नाम के एक शिक्षक पर स्कूल में शराब पीकर आने और नशे में रहने के आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शिक्षक पिछले 4 महीनों में केवल 13 दिन ही स्कूल पहुंचा, फिर भी उसे विभाग की तरफ से ₹52,800 का पूरा वेतन मिला। वहीं, आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसे बीपी की समस्या है और वह डॉक्टर के कहने पर ही दवा के तौर पर शराब का सेवन करता है।