4 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त: सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों का उछाल

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले चार महीनों में अपना सबसे शानदार साप्ताहिक प्रदर्शन दिखाया है। इस हफ्ते सेंसेक्स 2,034 अंक यानी 2.67% बढ़कर 78,094 पर और निफ्टी 616 अंक यानी 2.59% की मजबूती के साथ 24,383 पर बंद हुआ। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹12 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। बाजार को यह मजबूती बेहतर तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों के निवेश और रुपये की स्थिति में सुधार के कारण मिली है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
4 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त: सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों का उछाल | ShortKT