4 महीने की बच्ची से रेप: दोषी को उम्रकैद सुनाते हुए कोर्ट ने कहा- ऐसे दरिंदे जानवरों से भी बदतर
जोधपुर, राजस्थान की पॉक्सो विशेष अदालत ने 4 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को ताउम्र जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते समय जज भावुक हो गए और उन्होंने सवाल किया, 'क्या यही मर्दों की पहचान है?' उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अपराधियों को 'जानवर' कहना भी गलत है, क्योंकि जानवर भी कभी इतनी क्रूरता नहीं दिखाते।