4 भारतीय कंपनियों से अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध

अमेरिकी वित्त विभाग ने रूस के सैन्य और औद्योगिक ढांचे की मदद करने के संदेह में 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। इन फर्मों को विभाग की 'स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स एंड ब्लॉक्ड पर्सन्स' (SDN) सूची से बाहर कर दिया गया है। जिन कंपनियों को राहत मिली है, उनमें शौर्य एयरोनॉटिक्स, गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड, लोकेश मशीन्स लिमिटेड और आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज़ शामिल हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
4 भारतीय कंपनियों से अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध | ShortKT