36 बार ठुकराए जाने के बाद हैदराबाद में डेवलपर को मिली ₹30 लाख की नौकरी
एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि वह पिछले पांच महीनों से नौकरी की तलाश में था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, विशेष रूप से साइटिका के कारण उसे अपनी पिछली नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इस दौरान उसने जेनरेटिव एआई (Generative AI) में नई स्किल्स सीखीं। 36 बार रिजेक्शन झेलने के बाद आखिरकार उसे हैदराबाद में ₹30 लाख सालाना का पैकेज मिला। उसने सलाह दी कि कड़ी मेहनत जारी रखें, कभी हार न मानें और हर इंटरव्यू से कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करें।