33 साल की उम्र में मुक्केबाज प्रिचर्ड कोलोन का निधन, 11 साल से थे बिस्तर पर
प्यूर्टो रिको के मशहूर बॉक्सर प्रिचर्ड कोलोन अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका 33 साल की उम्र में देहांत हो गया है। साल 2015 में टेरेल विलियम्स के साथ हुई फाइट के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद वे 221 दिनों तक कोमा में रहे थे। पिछले 11 सालों से वे न तो बोल पा रहे थे और न ही चल-फिर सकते थे। उनके पिता रिचर्ड ने उनके गुजर जाने की दुखद खबर साझा की है।