33 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले सारांश जैन कौन हैं?
मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑल-राउंडर सारांश जैन को श्रीलंका के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सारांश ने साल 2014 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। अब तक खेले गए 54 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 2,223 रन बनाने के साथ ही 188 विकेट भी अपने नाम किए हैं।