31 साल की सरकारी कर्मचारी ₹80 लाख की बचत के साथ नौकरी छोड़ने पर कर रही विचार
सात साल से सरकारी सेवा में कार्यरत एक 31 वर्षीय महिला ने रेडिट के जरिए लोगों से राय मांगी है कि क्या ₹80 लाख की बचत के साथ नौकरी छोड़ना एक सही फैसला होगा। महिला ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा, "मैं पूरी तरह थक गई हूं। मुझे वीकेंड, छुट्टियों और देर रात तक काम करना पड़ता है। यहां तक कि बीमारी की छुट्टी के दौरान भी मुझे ऑफिस बुलाया जाता है। अगले 25-30 साल इसी तरह के माहौल में बिताने का ख्याल ही मुझे डरा देता है।"