3 दिन की हिरासत के बाद जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को मंगलवार को पटना की बेऊर जेल से रिहाई मिल गई है। उन्हें तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' में हिस्सा लेने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने उन्हें एक मॉल से हिरासत में लिया था। उन पर दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे।