3 जिलों में एक साथ नौकरी कर रहा था संविदा डॉक्टर, 5000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के शहडोल में महेश चंद शर्मा नाम के एक संविदा डॉक्टर को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी केवल शहडोल में ही नहीं, बल्कि श्योपुर और खरगोन में भी डॉक्टर के तौर पर तैनात था। वह इन तीनों जिलों से हर महीने 65,000 रुपये के हिसाब से कुल 1,95,000 रुपये का वेतन उठा रहा था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
3 जिलों में एक साथ नौकरी कर रहा था संविदा डॉक्टर, 5000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया | ShortKT