29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? जानें इसका इतिहास
भारत में हर साल 29 अगस्त का दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के तौर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में इस दिन को आधिकारिक तौर पर पहली बार साल 2012 में विशेष दिवसों की सूची में जोड़ा गया था। मेजर ध्यानचंद ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।