25 साल बाद एक्टिंग में वापसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा, बताया क्यों मांगा काम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने खुलासा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने फिर से अभिनय की दुनिया में कदम रखने का निर्णय लिया। उन्होंने खुद मनोरंजन जगत के लोगों से संपर्क कर काम की पेशकश की। स्मृति ने बताया, 'मैंने उनसे कहा कि मैं बेरोजगार हूं, क्या आपके पास मेरे लिए कोई काम है?' वह करीब 25 साल के लंबे अंतराल के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के जरिए पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
25 साल बाद एक्टिंग में वापसी पर स्मृति ईरानी का खुलासा, बताया क्यों मांगा काम | ShortKT