25 शादियां कर 600 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले समधी के खिलाफ बीजेपी विधायक ने दर्ज कराई FIR
यूपी के सीतापुर से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी से संबंध खत्म कर लिए हैं। त्रिवेदी पर 25 शादियां रचाकर 600 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। अब विधायक ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जानकारी छिपाने के मामले में केस दर्ज करवाया है। इससे पहले, विधायक तिवारी ने अपनी बेटी के साथ फेसबुक लाइव आकर दुख जताया था और कहा था कि वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।