25 शादियां कर 600 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दामाद के पिता से BJP विधायक ने तोड़ा रिश्ता, भावुक वीडियो जारी
यूपी के सीतापुर से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं को शादी का झांसा देकर 600 करोड़ रुपये और एक किलो सोना-चांदी ठगने का आरोप है, जिसके चलते वह फिलहाल जेल में हैं। विधायक की बेटी प्रज्ञा की शादी 2024 में अनुज के बेटे प्रखर के साथ हुई थी। अपनी बेटी के साथ फेसबुक लाइव के दौरान रोते हुए विधायक तिवारी ने कहा कि वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने मांग की कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।