2027 से 2038 के बीच पूर्ण सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा?
साल 2027 में मोरक्को, स्पेन, अल्जीरिया, सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद 2030 में बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका, तथा 2033 में रूस और अलास्का में यह खगोलीय घटना देखी जा सकेगी। साल 2034 में भारत के अलावा नाइजीरिया, ईरान, पाकिस्तान और चीन में भी लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। वहीं, 2035 में कोरिया और जापान, और 2038 में ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा।