2027 चुनाव की तैयारी: कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए सपा ने साधे समीकरण
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कानपुर में 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' कार्यक्रम के जरिए ब्राह्मण समुदाय को लुभाने का प्रयास किया। इस दौरान सांसद सनातन पांडेय ने ब्राह्मणों से सपा के समर्थन की गुजारिश की। उन्होंने समुदाय को सुरक्षा और मान-सम्मान का वादा दिया, साथ ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल खड़े किए।