2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी 'हनुमान अंश', 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई 'हनुमान अंश' ने करीब 2000% का मुनाफा दर्ज कर साल 2026 की सबसे मुनाफे वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुनाफा 5000% तक भी पहुंच सकता है। फिल्म की इस कामयाबी के पीछे दर्शकों के बीच बनी सकारात्मक चर्चा (वर्ड ऑफ माउथ) का बड़ा हाथ है। वहीं दूसरी ओर, 'धुरंधर 2' का मुनाफा 1000% और 'आवारापन 2' का मुनाफा लगभग 450% रहा है।

by shortkt.com
23 घंटे पहले