2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट: आरोपी आतंकी मंसूर की जमानत अर्जी कोर्ट ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मंसूर असगर पीरभॉय की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मंसूर 2008 में हुए दिल्ली सीरियल धमाकों का आरोपी है। उस पर आरोप है कि उसने धमाकों से कुछ मिनट पहले 'मृत्यु का संदेश' नाम से एक ई-मेल भेजा था। बता दें कि दिल्ली में हुए इन सीरियल धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट: आरोपी आतंकी मंसूर की जमानत अर्जी कोर्ट ने ठुकराई | ShortKT