₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर लग सकता है शुल्क, Paytm जैसी कंपनियों को होगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार पेमेंट नियमों में संशोधन करके ₹2,000 से ज्यादा के UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने पर विचार कर रही है। खबरों के मुताबिक, यह चार्ज दुकानदारों से वसूला जाएगा, जिससे Pine Labs और Paytm जैसी पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। राहत की बात यह है कि आम ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले छोटे UPI भुगतान पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर लग सकता है शुल्क, Paytm जैसी कंपनियों को होगा लाभ | ShortKT