1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' का बजट क्या था?

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' का बजट ₹4,000 करोड़ होने की चर्चा है। खबरों की मानें तो 1987 में प्रसारित हुए रामानंद सागर के मशहूर शो 'रामायण' को बनाने में कुल ₹7 करोड़ का खर्च आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 78 एपिसोड वाले इस शो में हर एपिसोड पर करीब ₹9 लाख खर्च किए गए थे, जबकि मेकर्स ने प्रति एपिसोड ₹40 लाख तक की कमाई की थी। उस दौर में वीएफएक्स के लिए रूई और अगरबत्ती जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' का बजट क्या था? | ShortKT