1984 के मर्डर केस में 42 साल से फरार नत्थू गिरफ्तार, ऐसे बदलता रहा अपनी पहचान
दिल्ली में 1984 में हुए एक हत्या के मामले में वांछित 65 वर्षीय नत्थू को क्राइम ब्रांच ने 42 साल की लंबी तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के हरदोई से दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, नत्थू इतने वर्षों तक अलग-अलग इलाकों की सब्जी मंडियों में मजदूरी करता रहा और अपनी असली पहचान छुपाकर रह रहा था। उसने कभी शादी नहीं की और अकेले रहने के कारण वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने में कामयाब रहा।