19 वर्षीय कैज़िया लिज़ मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज
केरल की रहने वाली कैज़िया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 19 साल की कैज़िया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश रनर-अप रहीं, जिन्हें मिस इंटरनैशनल इंडिया 2026 का ताज पहनाया गया। वहीं, गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप रहीं।