16 साल पुराने मर्डर केस में यूपी के ASP अनुज चौधरी के कजिन को मौत की सजा
उत्तर प्रदेश के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी के ममेरे भाई प्रमोद चौधरी को 16 साल पुराने एक हत्या के केस में अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। प्रमोद उस समय ग्राम प्रधान था और उस पर राजवीर सिंह की हत्या का इल्जाम था, जो प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। कोर्ट ने इस घटना को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' करार देते हुए दोषी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।